अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल में रिकॉर्ड का बेताज बादशाह पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अब एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। गुरुवार को उन्होंने मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए आर्सेनल के खिलाफ दो गोल कर 800 गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए हैं। अब उनके 801 गोल हो चुके हैं। इसके साथ ही मैनचेस्टर यूनाइटेड ने आर्सेनल को 3-2 से हराया।