मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणबीर कपूर इस माह की शुरुआत में कोरोना संक्रमित हो गए थे। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया था। इस बात की जानकारी खुद उनकी मां नीतू कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट सेयर करके दी थी। अब ताजा हेल्थ अपडेट यह है कि रणबीर ठीक हो गए हैं और उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
उनके अंकल रणधीर कपूर ने हाल में इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रणबीर कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हो गए हैं और वह अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। रणधीर कपूर ने एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा,"रणबीर अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं। वह अब ठीक है। मैं उसे मिल चुका हूं।"
बता दें कि एक दिन पहले रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने उनके साथ वाली एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में रणबीर और रिद्धिमा अपने पिता ऋषि कपूर के निधन के 11 महीने पूरे होने पर हवन में हिस्सा लेते हुए नजर आ रहे हैं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd