मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय जनता पार्टी की चंडीगढ़ की सांसद किरण खेर ब्लड कैंसर से पीड़ित हैं और उनका मुंबई में उनका इलाज चल रहा है। बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि 68 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद किरण खेर को पिछले साल मल्टीपल माइलोमा नाम की बीमारी का पता चला है। अब अनुपम खेर ने भी इस खबर की पुष्टि कर दी है।
अनुपम खेर ने लिखा- 'यह इसलिए शेयर कर रहा हूं कि अफवाह ना फैले। मैं और सिकंदर यह जानकारी देना चाहते हैं कि किरण मल्टीपल मायलोमा एक तरह के ब्लड कैंसर से पीड़ित है। वह अभी इलाज करवा रही हैं और हमें पूरा भरोसा है कि वह पहले से कहीं अधिक मजबूत बनकर इससे बाहर आएंगी।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd