लखीमपुर-खीरी। दुनिया के सबसे लंबे कवि सम्मेलन और मुशायरा का रिकॉर्ड खीरी जिले के गोला में बनाया जा रहा है। 121 घंटे लगातार काव्य पाठ का लक्ष्य लेकर 400 से ज्यादा कवि और शायर अपनी रचनाएं पेश करेंगे। इससे पहले 101 घंटे के कवि सम्मेलन का विश्व रिकॉर्ड भी भारत के नाम ही है।
बता दें कि गोला में इस अनोखे विश्व रिकॉर्ड की शुरुआत सुबह 10:10 पर हो गई। वहीं मुख्य कार्यक्रम से पहले हवन पूजन और सरस्वती वंदना की गई। नियम के मुताबिक एक कवि को सिर्फ 20 मिनट का काव्य पाठ करना है। यह काव्य पाठ टाइम मशीन और गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के ऑनलाइन निगरानी में किया जाएगा। हर कवि के बाद 5 मिनट का ब्रेक होगा इसके बाद दूसरा कवि मंच पर आ जाएगा। इस रिकॉर्ड में शिरकत करने के लिए देश के कई हिस्सों से कवियों को बुलाया गया है। फिलहाल पहले कवि के रूप में लखीमपुर के कवि श्रीकांत तिवारी कांत ने काव्य पाठ शुरू कर दिया है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd