दिल्ली। देश के जाने माने बिजनेसमैन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। हालांकि प्रियंका गांधी की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है। मैं अब आइसोलेशन में रहूंगी।
प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, ‘’हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’’
हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ pic.twitter.com/B1PlDyR8rc
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) April 2, 2021
बता दें कि असम में प्रियंका गांधी आज शुक्रवार को तीन जन सभाएं करने वाली थीं। प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर 1.30 बजे गोलकगंज में और दोपहर 3.30 बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थीं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd