बिहार। बिहार में समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड के रामभद्रपुर पंचायत के छक्कन टोली गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब शुक्रवार देर रात वहां भीषण आग लग गई। इस आग से कई घर राख के ढेर में तब्दील हो गए। वहीं कमरे में सो रहे तीन लोगों जिंदा झुलस गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
स्थानीय मुखिया फिरोजा खातून ने बताया कि जिस वक्त आग लगी, उस वक्त सभी लोग अपने-अपने घरों में सोए हुए थे। आग की खबर मिलते ही कोहराम मच गया, लोग हड़बड़ी में अपने घरों से बाहर आ गए, लेकिन एक कमरे में सो रहे तीन लोगों की जब तब आंख खुली वे बुरी तरह आग की लपटों में घिर चुके थे। लाख कोशिशों के बावजूद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि,आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया।
बिहार के अलग-अलग जिलों से इन दिनों आगजनी की घटनाएं आईं हैं, जिनमें कई लोगों की मौत भी हो चुकी है। 2 अप्रैल को बांका के एक घर में आग लगी थी। जिसमें तीन बच्चे जिंदा जल गए थे। यह घटना जिले के धोरैया प्रखंड के धनकुंड थाना क्षेत्र के बबुरा गांव की है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd