अगरतला। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देव भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है। फिलहाल उन्होंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। बता दें कि पिछले साल मुख्यमंत्री बिप्लब देब के परिवार के दो सदस्य कोरोना पॉजिटिव हो गए थे।
बिप्लब देव ने ट्वीट कर कहा, 'मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है और डॉक्टरों की सलाह पर मैंने खुद को घर पर आइसोलेट कर लिया है। मैं सभी लोगों से महामारी से बचाव के नियमों का पालन करने और सुरक्षित रहने की अपील करता हूं।'
वहीं बिप्लब देव के अलावा उत्तर प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सुनील बंसल इन दिनों बंगाल में पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर रहे थे।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd