असम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने असम राज्य को एक बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि नॉर्थ ईस्ट भारत के विकास का इंजन बनेगा। उन्होंने कहा कि सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने भेदभाव को दूर किया है। उन्होंने कहा कि पिछले सरकार ने राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किया। हमारा मंत्र सबका साथ, सबका विकास है। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम में पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय की 3,222 करोड़ रुपए की तीन परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं।
धीमाजी के सिलापाथर में कई परियोजनाओं को लौंच करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा- केन्द्र और असरम सरकार राज्य की विकास के लिए मिलकर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में प्रचूर संभावनाओं के बावजूद पूर्ववर्ती सरकारों ने यहां के कई सेक्टरों में विकास की अनदेखी कर इसके साथ सौतेला व्यवहार किया है।
[removed][removed]Assam: Prime Minister Narendra Modi inaugurates and lays the foundation stone of various projects in Silapathar, Dhemaji pic.twitter.com/ooWMf1RATB
— ANI (@ANI) February 22, 2021
पीएम मोदी ने कहा कि साफ नीयत से बुरे विचारों का खात्मा होता है। उन्होंने कहा कि नीति स्पष्ट, साफ नीयत से नियती भी बदल जाती है। हमारा लक्ष्य हर वर्ग का विकास करना है। इससे पहले एक कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आतंकवाद, साइबर हमलों के कारण सुरक्षा जरूरतों का दायरा बढ़ गया है। हमें पारम्परिक रक्षा सामग्रियों के अलावा प्रौद्योगिकी संबंधी आवश्यकताओं को भी दिमाग में रखना चाहिए। प्रधानमंत्री ने आगे कहा प्रमुख रक्षा अध्यक्ष पद बनाए जाने के बाद खरीदारी प्रक्रिया में एकरूपता लाना और उपकरणों को शामिल करना आसान हो गया है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd