मेरठ। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को मेरठ से 2022 के विधानसभा चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। रोहटा बाईपास पर संस्कृति रिजॉर्ट में होने जा रही आम आदमी पार्टी की किसान महापंचायत में अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि हैं। इस अभियान में कृषि कानूनों की वापसी की मांग उनका मुख्य मुद्दा है। इसके लिए आप कार्यकर्ता पिछले कुछ दिनों से लगातार गांव-गांव जाकर किसानों से जनसंपर्क भी कर रहे हैं।
बता दें कि दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल प्रदेश में विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं। किसान महापंचायत उसी की तैयारी का हिस्सा मानी जा रही है। वहीं प्रशासन ने तीन हजार लोगों की किसान महापंचायत की अनुमति दी है।
बता दें कि आप पार्टी कृषि कानूनों को निरस्त कराने के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करेगी। इस महापंचायत में उतर प्रदेश के किसान बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd