गुवाहाटी। विधानसभा चुनाव के ऐलान के बाद असम में नेताओं को जमावड़ा लगना शुरू हो गया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को असम दौरा पर पहुंची। इस दौरान प्रियंका गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और उनकी सरकार पर जमकर हमला बोला। सूबे में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मुद्दे को उठाते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि असम में महिलाओं के खिलाफ अपराध दर सबसे अधिक है।
Smt. @priyankagandhi enjoys heartwarming moments with the women of Assam.#PriyankaGandhiWithAssam pic.twitter.com/tKocdMC7uf
— Congress (@INCIndia) March 1, 2021
प्रियंका ने रैली में आए लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पास मतदान की शक्ति है आपको इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी के साथ करना चाहिए। यह चुनाव महिलाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। असम दौरे पर पहुंची प्रियंका गांधी का स्वागत वहां की महिलाओं ने पारंपरिक पोषाक में किया। इस दौरान प्रियंका गांधी भी उन महिलाओं के साथ कदमताल मिलाते हुए झूमते दिखाई दी। प्रियंका गांधी ने इस मौके का जमकर लुत्फ उठाया।
बता दें कि प्रियंका गांधी ने असम के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत गुवाहाटी के कामाख्या देवी के मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। इस दौरान प्रिंयका सबसे पहले जलुकबारी इलाके में रुकी, जहां कांग्रेस समर्थकों ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह नीलाचल हिल्स स्थित शक्ति पीठ के लिए रवाना हो गईं। प्रियंका यहां लाल पोशाक में नजर आईं। यह रंग शक्ति का प्रतीक भी माना जाता है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वह काफी समय से मंदिर आना चाहती थीं और ''उनकी यह इच्छा पूरी हो गई।''
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd