तेजपुर। विधानसभा चुनाव 2021 की घोषणा के बाद असम में सियासी सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। सभी राजनीतिक दल मतदाताओं को रिझाने की कोशिश में लग गए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस की तरफ से भी लगातार इसका प्रयास किया जा रहा है। जिसके लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोर्चा संभाल लिया है। असम के तेजपुर में एक रैली के दौरान प्रियंका ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला बोलते हुए कहा कि अगर राज्य में कांग्रेस की सरकार बनती है तो हम नागरिकता संशोधन कानून (CAA) नहीं लागू होने देंगे।
अपने संबोधन के दौरान प्रियंका ने कहा, ''हम ऐसा कानून बनायेंगे जिससे CAA यहां लागू नहीं होगा।'' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा सरकार की ओर से किए गए वादों को याद दिलाते हुए कहा कि मौजूदा सरकार आपसे किए हुए वादे पूरे नहीं किए और आपकी पहचान पर भी हमला किया।
इस दौरान प्रियंका गांधी ने कई अहम वादे भी किए। उन्होंने कहा कि हम वादा नहीं कर रहे हैं बल्कि आपको गारंटी दे रहे हैं। ये गारंटी आपके भविष्य को बेहतर बनाने के लिए हैं। असम की गृहणियों को लेकर बड़ी घोषणा करते हुए प्रियंका ने कहाच, ''कांग्रेस की सरकार आने पर गृहणियों को प्रति माह 2000 रू गृहणी सम्मान राशि के रूप में दी जाएगी।''
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd