बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपनी किताब 'अनफिनिश्ड' को लेकर इन दिनों सुर्खियों में है। प्रियंका
चोपड़ा ने इस किताब में अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ के बारे में लिखा है।
प्रियंका चोपड़ा ने अपनी इस किताब में अपने करियर में आई कुछ ऐसी बातों का जिक्र
किया है, जो
शायद पहले कभी चर्चा में नहीं आई थीं।इस किताब में प्रियंका एक खास बात कही है
जिसकी चर्चा इन दिनों इंटरनेट पर खूब हो रही है वो ये है कि प्रियंका ने इस किताब
में बताया कि करियर के शुरुआती दिनों में वो जब एक फिल्म डायरेक्टर से मिलने गई
थीं, तो उस
डायरेक्टर ने उन्हें 'बूब
जॉब' यानी
कि ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी कराने की सलाह दी थी। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने
डायरेक्टर की उस सलाह को नकार दिया था। बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड की भी तमाम
एक्ट्रेस ने अपने शारीरिक बनावट को आकर्षक बनाने के लिए ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी
करवाई है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी क्या है और इससे
जुड़ी कुछ खास जानकारियां।
क्या होती है ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी?
ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी से स्तनों के साइज को बढ़ाया जाता है। इस सर्जरी को ब्रेस्ट ऑग्मेंटेशन/ ऑग्मेंटेशन मैमोप्लास्टी के नाम से भी जाना जाता है। इसे अंग्रेजी में Boob Job (बूब जॉब) भी कहा जाता है। स्तनों को बढ़ाने के अलावा ब्रेस्ट के साइज़ में बदलाव के लिए भी ये सर्जरी की जाती है। ब्रेस्ट इंप्लांट सर्जरी (Breast Implant Surgery) केवल स्तनों के आकार में बदलाव के लिए होती है, ब्रेस्ट के ढीलेपन में इसका उपयोग नहीं किया जाता।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd