बॉलीवुड की क्यूट गर्ल श्रद्धा कपूर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। श्रद्धा बॉलीवुड के मशहूर विलेन शक्ति कपूर की बेटी हैं। श्रद्धा ने अपने अभिनय करियर की शुरूआत फिल्म 'तीन पत्ती' से की थी। फिल्म तो ज्यादा नहीं चली लेकिन श्रद्धा के अभिनय को सराहा गया और उन्हें नवोदित अभिनेत्री के तौर पर फिल्मफेयर अवार्ड के लिए भी नामांकित किया गया। श्रद्धा अपनी खूबसूरती और एक्टिंग के अलावा फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। वो अक्सर अपने फैन्स के लिए सोशल मीडिया पर फिटनेस वीडियोज़ शेयर करती रहती हैं। उनकी जीवनशैली काफी अनुशासित है। वह कार्डियो के साथ, योग और ख़ास डाइट प्लान फॉलो करती हैं
जानें श्रद्धा के फिटनेस राज
डाइट के साथ श्रद्धा रोज़ाना वर्कआउट करना नहीं भूलती हैं। श्रद्धा कभी जिम मिस नहीं करती हैं। जिम में वह फैट बर्निंग कार्डियो के अलावा योग और ध्यान भी करती हैं। श्रद्धा को डांस भी काफी पसंद है, जिसमें वह जुंबा, बेली और हिप-हॉप करती हैं। श्रद्धा फिटनेस के साथ सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी खूबूरत त्वचा के राज़ भी खोलती नज़र आई हैं। पिछले साल कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान श्रद्धा अपने बालों की केयर कैसे करती हैं, ये उन्होंने सभी के साथ शेयर किया था। वे बालों में घर का बना हेयर पैक लगाती नज़र आई थीं। इस हेयर पैक में एलोवेरा, गुड़हल और दही मिला था। इसके साथ ही वह हफ्ते में दो बार बोलों में तेल की मालिश भी जरूर करती हैं। श्रद्धा के बाल फ्रिज़ी हैं, इसके लिए वो हेयर सिरम का भी इस्तेमाल करती हैं।
वहीं त्वचा की बात करें, तो वह अपनी स्किन के अनुसार फेसवॉश और मॉश्चराइज़र का इस्तेमाल करती हैं। वहीं, त्वचा पर ग्लो के लिए वो ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीती हैं।
फिल्म आशिकी 2 से मिली खास पहचान
श्रद्धा फिल्म 'लव का दि एंड' में दिखाई दीं लेकिन फिल्म 'आशिकी2' ने उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में असली पहचान दिलाई और फिल्म को हर तरफ से सराहा गया। इसके बाद तो उनके करियर में सब कुछ अच्छा ही होता गया और उन्होंने एक विलन, हैदर, एबीसीडी 2, बागी, अ फ्लाइंग जेट, हाफ गर्लफ्रैंड, और स्त्री जैसी कई हिट फिल्में की हैं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd