बिहार। झारखंड के गुमला के चंडाली में एकरफा प्यार में CRPF के एक विवाहित जवान महेंद्र केरकेट्ठा ने एक ही परिवार के 9 लोगों को भुजानी से मारकर घायल कर दिया । इनमें तीन साल कि एक बच्ची भी है। सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया ।4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए रिम्स रेफर किया गया है। महेंद्र युवती से 5 साल से बात कर रहा था । इस दौराल अश्र्लील वीडियो बनाकर दोस्तों से शेयर करने लगा ।
जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ जवान महेंद्र केरकेट्टा सिमडेगा में पोस्टेड है। उसकी शादी अंजू देवी से हुई है, लेकिन इसके बावजूद वह बीते पांच साल से रुबीना कुमारी नाम की लड़की से एक तरफा प्यार करता था, कभी-कभी रुबीना उससे बात भी कर लिया करती थी। दोनो के बीच वीडियो कॉल में भी बात होती थी। इस बीच महेंद्र ने रुबीना से वीडियो कॉल के दौरान उसकी अश्लील तश्वीर बना ली और उन तस्वीरों को अपने दोस्तों के शेयर कर दी। रुबीना को इसका पता चला तो उसने महेंद्र से बात करना छोड़ दिया, लेकिन महेंद्र उसपर बात करने का दबाव बना रहा था।
बुधवार देर रात महेंद्र रुबीना के पास पहुंचा और बात करने का दबाव बनाने लगा, इस बीच दोनों में विवाद हो गया और महेंद्र ने भुजाली से रुबीना समेत परिवार के 9 लोगो पर हमला कर दिया और वहां से भाग निकला। घटना की सूचना पर सदर थाना प्रभारी मनोज कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली।
घायलों में 20 वर्षीय प्रेमिका रुबीना कुमारी, उसके पिता 55 वर्षीय मनीष लोहरा, 45 वर्षीय मां सुमरो देवी, 25 वर्षीय बड़ी बहन रूबी देवी, 3 वर्षीय रूबी के बेटी पूर्वी कुमारी, 6 वर्षीय बेटा स्मिथ केरकेट्टा, 18 वर्षीय बहन अनिमा कुमारी, 30 वर्षीय भाई महावीर लोहरा, 45 वर्षीय चाचा अजय लोहरा शामिल है।
सभी को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद अत्यंत गंभीर रूप से चार घायलों रुबीना, मनीष, सुमरो और रूबी देवी को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। डॉक्टर के मुताबिक चारों की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। उनके पूरे शरीर मे भुजाली के जख्म हैं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd