पटना। शुक्रवार की देर रात मुंगेर जिले के मुखबिरा चंया टोला में एक बड़ा मामला सामने आया है जहां दो पक्षों में जमीनी विवाद को लेकर गोलीबारी हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से 3 लोगों की मौत हो गई। और महिलाओं समेत कई अन्य लोग घायल हो गए।
बता दें कि बिहार के मुंगेर जिले में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच दर्जनों राउंड गोली चली जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं। वहीं आधा दर्जन महिला सहित कई लोग घायल भी हुए हैं। इन घायलों में पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।
बता दें कि मृतकों में एक पक्ष से जयजयराम साह, उसका पुत्र कुंदन साह है जबकि दूसरे पक्ष से 18 वर्षीय सागर बिंद, पिता मोहन महतो शामिल है। करीब 2 घंटे तक चली गोलीबारी के बाद चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा दिया। पुलिस ने इस मामले में आर्मी के एक जवान चंदन साह को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद चयां टोला में दोनों पक्षों के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है और ग्रामीण दहशत में है।
मृतक के परिजन बबलू साव की माने तो 14 साल पहले ओम प्रकाश साव ने 12 कट्ठा 3 धूर जमीन खरीदी थी। उस जमीन पर कब्जे को लेकर रामा बिंद ने ओमप्रकाश से 5 लाख रुपये रंगदारी मांगी थी। जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। वहीं शुक्रवार की दोपहर को भी इसी मामले को लेकर दोनों पक्ष के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें कुछ लोग घायल भी हुए थे।
वहीं पुलिस घटना स्थल पर पहरा दे रही है। इधर इस घटना को लेकर मुंगेर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने कहा यह एक बड़ी घटना हुई है। चयां टोला में पता चला है जमीनी विवाद को लेकर दोनों ओर से मारपीट और गोली चली है पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एक बिंदु पर जांच कर रही है। इस घटना में और भी जो दोषी होंगे उनकी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd