हरियाणा। लोधा क्षेत्र के अलीगढ़ पलवल मार्ग पर इंडियन आयल डिपो के निकट हरियाणा रोडवेज की दो बसों में जोरदार भिड़ंत हो गयी। हादसे में पांच यात्रियों की मौत हो गई है ,करीब 25 लोग घायल घायल हैं, अलीगढ़ से हरियाणा जा रही रोडवेज बस में टायर बर्स्ट होने के चलते घटना हुई। घायलो को मलखान सिंह जिला अस्पताल और मेडीकल कॉलेज में उपचार को भर्ती कराया गया है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह और एसएसपी मुनीराज जी देखरेख में जिला मलखान सिंह अस्पताल में घायलों का उपचार जारी है।
जिला प्रशासन द्वारा घटना के शासन को अवगत कराने के साथ घायलों के परिजनों को भी सूचना दी जा रही है। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने बताया लोधा क्षेत्र में रोडवेज बस का टायर अचानक टायर फटने पर दूसरी बस से भिड़ंत हो गई। जिसमें 4 यात्रियों की मौके पर मौत हो गई और एक यात्री की जिला अस्पताल में मौत हो गई है। दोनों बसों में सवार लगभग 25 यात्री घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को उपचार के लिए जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है ।
घायलों में नितेश, सपना, संजना, कान्हा, कृष्णा, निवासी सिडरमई वरसोली हाथरस, विजय कुमार एटा, कंचन लाल तहरपुर इगलास, माया देवी पतोनगला सासनी, रहीस खान हसनपुर गभाना, कुमारपाल एटा, प्रमोद, किशन लाल, टिंकू, रूप कुमार, निवासी छर्रा, रणवीर सिंह सिपाही टप्पल सहित 2 दर्जन से अधिक हादसे में घायल हुए है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd