मुंबई। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार और मशहूर गायक खेसारी लाल यादव ने अपनी आने वाली फिल्म आशिकी को लेकर बड़ा खुलासा किया है। खेसरी का इस फिल्म को लेकर कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म आशिकी कमाल की फिल्म है और फिल्म से दर्शकों को सार्थक संदेश मिलेगा। खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे इन दिनों प्रदीप.के.शर्मा की फिल्म 'आशिकी' शूटिंग इन दिनों प्रयागराज के माघ मेला परिसर में कर रहे हैं।
फिल्म के निर्देशक पराग पाटिल हैं जबि सह निर्माता अनीता शर्मा एवं पदम सिंह हैं।फिल्म का निर्माण बाबा मोशन पिक्चर प्रा.लि. के बैनर तले हो रहा है।फिल्म ‘आशिकी’ को लेकर खेसारीलाल यादव ने कहा कि यह फिल्म कमाल की है। यह ऐसी फिल्म है कि जिसके बारे में आप सोच भी नहीं सकती हैं। इसमें सार्थक सन्देश भी दर्शकों को मिलने वाला है।
खेसारी ने आम्रपाली दुबे को लेकर कहा कि वह इंडस्ट्री की बहुत अच्छी अभिनेत्री हैं। उनके साथ मेरी यह पहली फिल्म है। हालाँकि हम पहले साथ में गाने और अलबम कर चुके हैं, लेकिन पहली बार फुल फ्लेज फिल्म करके मजा आ रहा है। उम्मीद करते हैं कि दर्शकों को हमारी केमेस्ट्री पसंद आये।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd