जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। सामान्य तापमान गिरने की वजह से वहां ठंड बढ़ गई है। कई जिलों में तापमान 10 डिग्री से नीचे चला गया। जिससे वहां का जनजीवन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
पिछले 48 घंटो से लगातार हो रही बारिश और बर्फबारी ने तापमान में भारी गिरावट ला दी है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 72 घंटो तक फिलहाल मौसम में किसी भी तरह के बदलाव ना होने की भविष्वाणी की है।
बता दें कि पिछले 24 घंटों में उत्तरी और दक्षिण कश्मीर में भारी बारिश और बर्फबारी रिकॉर्ड की गई। गुलमर्ग में शुक्रवार रात करीब 15 इंच ताजा बर्फ रिकॉर्ड हुई, जिससे सड़क संपर्क प्रभावित हुआ। उत्तरी कश्मीर में गुरेज को बांडीपोर से जुड़ने वाली सड़क पर सदनाह टॉप पर 30 इंच, माछिल में 8 इंच और केरन में दो फीट ताजा बर्फ रिकॉर्ड हुई।
दक्षिण कश्मीर में कुलगाम, पहलगाम और शोपियां के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश के कारण पहाड़ी नदी नालो में जल स्तर बढ़ने लगा है। हालांकि अभी तक किसी भी जगह से बाढ़ की खबर नहीं आयी है। वहीं पहाड़ी इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और रात के समय बिना जरुरत बाहर आने जाने को रोकने का अलर्ट जारी किया गया है। घाटी में मौसम में आए इस बदलाव के कारण उत्तर भारत में भी तापमान में थोड़ी गिरावट आई।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd