मुंबई। बॉलिवुड के मशहूर सिंगर आतिफ असलम आज अपना 38वां जन्मदिन मना रहे हैं। आतिफ मूल रूप से पाकिस्तान में जन्में हैं और उनके कई गाने सुपरहिट साबित हुए हैं। आज के समय में आतिफ के करोड़ों फैन हैं।
बता दें कि साल 2005 में आतिफ ने बॉलीवुड फिल्म 'जहर' और 'वो लम्हे' में गाना गाया, जो देखते देखते ही देखते सुपरहिट साबित हुआ।
बता दें कि आतिफ ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा लाहौर के किम्बर्ली हाई स्कूल से की थी। उन्होंने 14 साल की उम्र में 10वीं की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ मिलकर एक म्यूजिक बैंड बनाया। आतिफ ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर अपना पहला गाना 'आदत' रिलीज किया था। यह गाना भी सुपरहिट साबित हुआ था। देखते ही देखते आतिफ फेमस होने लगे। इसके बाद उन्हें फिल्मों में भी काम मिलने लगा।
आतिफ असलम फ़िल्म रमैया वस्तावैया में 'जीने लगा हूं' , फिल्म अजब प्रेम की गजब कहानी में आतिफ ने 'तू जाने ना',फिल्म 'हॉफ गर्लफ्रेंड' में 'मैं फिर भी तुमको चाहूंगा" जैसे कई सुपरहिट गाने गाए हैं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd