औरंगाबाद। महाराष्ट्र में नागपुर और अकोला के बाद अब औरंगाबाद में भी लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई है। दरहसल, कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया गया है। बता दें कि यह लॉकडाउन सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। वहीं औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं।
बता दें कि महाराष्ट्र में लगातार कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कोरोना मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार लगातार सख्ती बढ़ाती जा रही है। बता दें कि औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया जा चुका है। और पुणे शहर में भी नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया जा चुका है।
Maharashtra: Complete lockdown imposed in Aurangabad on weekends, due to a rise in COVID19 cases
— ANI (@ANI) March 13, 2021
The total number of COVID19 cases in Aurangabad district is 57,755 including 5,569 active cases, till yesterday. pic.twitter.com/ODXyEff1UW
वहीं अकोला जिले में 12 मार्च रात 8 बजे से संपूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया गया था। जो 15 मार्च को सुबह 8 बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd