पटना। बिहार की राजधानी पटना में एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। यह घटना बीते 7 मार्च की है लेकिन शुक्रवार को एक बार फिर आरोपी छात्रा के घर पर आ धमका था और लड़की को अपना मुंह ना खोलने की धमकी दे रहा था।
लड़की ने बताया कि आरोपी ने बंदूक की गोली के बल पर अपने साथियों के साथ उसका अपहरण किया और उसे बंदी बनाकर रखा। यही नहीं, छात्रा ने बताया कि आरोपियों ने उसके साथ चलती कार में दुष्कर्म भी किया और इसका वीडियो भी बनाया और आरोपी उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर रहा है।
यही नहीं इसके बाद आरोपी ने धमकी भी दी कि अगर उसने इसके बारे में किसी को बताया तो वह उसे और उसके परिवार वालों को जान से मार देगा। लड़की का कहना है कि आरोपित ने जबरन उसकी मांग में सिंदूर भी भरा। आरोपी का नाम उज्जवकांत है और वो अपराधी प्रवृत्ति का है।
वहीं लड़की ने बताया कि आरोपी कुछ दिन पहले ही एक जेल से छूटा है। वहीं लड़की ने शुक्रवार को महिला थाने में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी है। यह मामला रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। लड़की ने बताया कि वो 7 मार्च को देर शाम अपने घर से निकली थी, उसे कॉपी खरीदनी थी लेकिन इसी बीच आरोपी ने अपने 4 साथियों के साथ मिलकर उसे जबरदस्ती कार में बैठा लिया।
लड़की ने बताया कि आरोपियों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए। और उज्जवलकांत ने चलती कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। वहीं पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने जबरन उसका वीडियो भी बनाया और उसकी मांग में सिंदूर भी भर दिया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने उसे दो दिन तक अपनी बहन के घर बंदी बनाकर रखा।
वहीं लड़की की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो और अपहरण की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। महिला थाना प्रभारी आरती जायसवाल ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd