मुंबई। इस गुरुवार यानी 11 मार्च को सिनेमाघरों में जान्हवी कपूर, राजकुमार राव और वरुण शर्मा की फिल्म रूही रिलीज हो चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने पहले दिन जबरदस्त कलेक्शन किया है। वहीं इस साल की पहली बड़ी हिंदी फिल्म ‘रूही’ ने रिलीज के पहले दिन ‘टेनेट’ और ‘वंडर वूमन 84’ के भारतीय कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया। वहीं दूसरे दिन भी जान्हवी और राजकुमार का जलवा बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है।
वहीं फिल्म रूही के दूसरे दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। पहले दिन फिल्म ने केवल भारत में 3.06 करोड़ का कलेक्शन किया वहीं दूसरे दिन रूही ने 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने अब तक 5.31 करोड़ का कलेक्शन कर चुकी है। ये कलेक्शन ऐसे समय पर आया है जब अधिकतर जनता कोरोना के डर से थियेटर जाने से कतरा रही है।
बता दें कि बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की बढ़ती ब्रांड वैल्यू का सीधा फायदा निर्माता दिनेश विजन की फिल्म ‘रूही’ को मिलता दिखाई दे रहा है। महाशिवरात्रि के अवकाश का लाभ लेने के लिए फिल्म ‘रूही’ के निर्माताओं इसे पूरे देश में गुरुवार को रिलीज किया था। इस फिल्म को करीब 2 हजार स्क्रीन्स पर पूरे देश में रिलीज किया गया है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd