हिरण की रफ्तार और फुर्ती के बारे में तो आप सब ने सुना होगा, या फिर देखा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं हिरण काफी बुद्धिमान जानवर भी होता है? जी हां सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक हिरन बड़ी ही होशियारी से तेंदुए और भेड़िए को मूर्ख बना देता है। और अपनी जान बचाकर वहां से भाग जाता है।
Oscar performance pic.twitter.com/u2mHJunEYS
— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) March 16, 2021
वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि हिरण ने तेंदुआ और भेड़िया को देखकर मरने का नाटक करके लेट जाता है। इस दौरान उसके पास से पहले तेंदुआ गुजरता है। वो देखता है कि हिरण मरा हुआ है तो वह आगे चल जाता है। बात यहीं नहीं खत्म होती है। इसके बाद एक भेड़िया आता है और वो हिरण को उलटता-पलटता है, लेकिन हिरण तो सांस रोककर बैठा हुआ था। जिसे देखकर वह भी हिरण को मरा हुआ समझ लेता है और आगे बढ़ जाता है। वहीं हिरण खतरे की आशंका देख उठकर भाग जाता है। वहीं हिरन की इस वीडियो को देखकर लोग उसकी बुद्धिमानी भरी इस हरकत की खूब तारीफ कर रहे हैं।
इस वीडियो को भारतीय वन सेवा (IFS) सुशांत नंदा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है कि ऑस्कर परफॉर्मेंस। इस वीडियो को यूजर्स खूब लाइक कर रहे हैं। इसके साथ ही मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd