नई दिल्ली। एंटीलिया केस के बीच महाराष्ट्र की उद्धव सरकार ने मुंबई पुलिस कमिश्नर परमवीर सिंह का तबादला होम गार्ड विभाग में कर दिया है और उनकी जगह अब हेमंत नागराले को मुंबई पुलिस कमिश्नर पद जिम्मा सौंपा है। परमवीर सिंह के तबादले पर को लेकर बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत ने उद्धव सरकार पर तंज कसा है।
कंगना ने परमवीर सिंह के ट्रांसफर की खबर को ट्वीट करते हुए लिखा, "यह वही व्यक्ति है जिसने मुंबई की सड़कों पर मेरे बारे में अपमानजनक आर्ट को प्रोत्साहित किया। जब मैंने बदला लिया तो सोनिया सेना के द्वारा उसका बचाव किया गया और उन्होंने बदले के लिए मेरा घर तोड़ डाला। आज देखो शिवसेना ने उसे बाहर निकाल दिया। यह शिव सेना के अंत की शुरुआत है।" #ParambirSingh
वहीं परमवीर सिंह के तबादले को उनके डिमोशन के तौर पर देखा जा रहा है। होमगार्ड विभाग में तबादले को सजा के तौर पर देखा जाता है। मालूम हो कि बीते दिनों मुकेश अंबानी के निवास एंटीलिया के पास विस्फोटक सामग्री से भरी गाड़ी पाई गई थी। जिसकी जांच एनआईए कर रही है।
कौन हैं परमवीर सिंह?
मुंबई के ठाणे जिले में पुलिस कमिश्नर रहे परमबीर सिंह की फरवरी 2020 में मुंबई पुलिस कमिश्नर के तौर पर नियुक्ति हुई थी। फिर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद सोशल मीडिया में अचानक मुंबई पुलिस के साथ वो भी चर्चा में आ गए थे। इससे पहले वो मालेगांव ब्लास्ट को लेकर भी सुर्खियों में रहे हैं। जब मालेगांव ब्लास्ट की साजिश के आरोप में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को एटीएस ने गिरफ्तार किया था।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd