पश्चिम बंगाल। पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीति अब हिंसक रूप लेती जा रही है। यहां आए दिन कोई ना कोई विवाद होता रहता है। किसी न किसी पार्टी के चुनावी कार्यक्रम या रैली में हिंसक झड़प की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं अब नंदीग्राम में भी ऐसी ही घटना सामने आई है। जहां केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की हो रही रैली पर हमला किया गया। इस घटनाक्रम में भाजपा का एक कार्यकर्ता बुरी तरह घायल हो गया। धर्मेंद्र प्रधान ने इस घटना पर दुख जताया और इसके लिए टीएमसी के कार्यकर्ताओें को जिम्मेदार ठहराया है।
आज सोनाचुरा नंदीग्राम में भाजपा की रैली पर टीएमसी के गुंडों द्वारा पत्थरबाज़ी करने की शर्मनाक कृत्य की जितनी भी निंदा की जाए वह कम है।
— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) March 18, 2021
इस हमले में स्थानीय युवा मोर्चा के हमारे एक साथी पूर्णा चंद्र पात्रो के सर पर गम्भीर चोटें आयीं व अन्य कई और साथी घायल भी हैं। pic.twitter.com/d7BcoHJsaW
जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान नंदीग्राम में चुनावी रैली कर रहे थे। उस दौरान उनकी रैली पर हमला किया गया। प्रधान ने आरोप लगाया कि यह हमला टीएमसी ने कराया है। वहीं इस हमले में नंदीग्राम-1 दक्षिण मंडल के युवा मोर्चा अध्यक्ष पूरन चंद्र पात्रो का सिर फट गया।
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ममता दीदी को लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव लड़ना चाहिए। सुवेंदु अधिकारी ने गुरुवार को पदयात्रा शुरू की तो युवा मोर्चा के नेता पर मेरे सामने हमला किया गया। मैं चुनाव आयोग से बंगाल में पैरामिलिट्री फोर्स तैनात करने की अपील करता हूं।
They (BJP) are unable to tackle their own workers, so, there is a clash between the old BJP and the new BJP, Suvendu BJP vs the old BJP. They are blaming TMC as they don't have control over their workers. They are communalising politics: West Bengal Min & TMC leader Firhad Kahim pic.twitter.com/nQqZHxbo74
— ANI (@ANI) March 18, 2021
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd