नई दिल्ली। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के फटे जींस वाले बयान पर तंज कसा है। प्रियंका ने ट्वीटर पर एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''ओह् माय गॉड!!! उनके घुटने दिख रहे हैं।'' इस पुरानी तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की दिखाई पड़ रहे हैं। प्रियंका ने इसे #RippedJeansTwitter के साथ शेयर किया है।
गौरतलब है कि बीते मंगलवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि संस्कारों के अभाव में युवा अजीबोगरीब फैशन करने लगे हैं और घुटनों पर फटी जींस पहनकर खुद को बड़े बाप का बेटा समझते हैं।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे फैशन में महिलाएं और लड़कियां भी पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आजकल के बच्चे बाजार में घुटनों पर फटी जींस खरीदने जाते हैं और अगर फटी न मिले तो उसे कैंची से काट लेते हैं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd