मुंबई। 'जॉली एलएलबी' और 'जॉली एलएलबी 2' जैसी शानदार फिल्में बनाने वाली निर्देशक सुभाष कपूर अब एलएलबी फ्रैंचाइज़ी की तीसरी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' लेकर आने वाले हैं। इस बार फिल्म की कस्टिंग मजेदार होगी और इस बार भी अक्षय कुमार फिल्म में नजर आने वाल है।
बता दें कि जॉली एलएलबी में अरशद वारसी मुख्य भूमिका में थे और जॉली एलएलबी 2 में अक्षय कुमार ने लीड रोल निभाया था। वहीं अब 'जॉली एलएलबी 3' में ये दोनों एक साथ नजर आने वाले हैं। ये दोनों जॉली एक साथ मिलकर काम करेंगे लेकिन एक दूसरे के खिलाफ। इसमें अक्षय मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
बता दें कि जॉली एलएलबी 2 में जस्टिस सुंदरलाल त्रिपाठी ने पहली बार जॉली से मिलकर यह भी कहा था कि वे दिल्ली में भी जॉली नाम के एक वकील को जानते हैं। अब इस तीसरे भाग में भी दोनों जॉली अदालत में इसी जज के सामने एक केस पर लड़ते हुए नज़र आएंगे।
बता दें कि जॉली एलएलबी की दोनों फिल्मों ने अच्छी सफलता पाई थी। दोनों ही फिल्में सुपरहिट रही थी। डायरेक्टर सुभाष कपूर भी इसी फिल्म से ज़्यादा चर्चा में आए थे। उन्होंने जॉली एलएलबी के अलावा 'फंस गया रे ओबामा', 'गुड्डू रंगीला' जैसी फिल्में भी बनाई हैं। 2018 में वे अपनी नई फिल्म 'मुगल' लेकर आने वाले हैं। यह फिल्म टी-सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार की बायोपिक होगी। इस फिल्म में भी अक्षय कुमार मुख्य भुमिका में नज़र आएंगे।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd