उत्तराखंड। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत रविवार को रामनगर में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व की ओर से आयोजित विश्व वानिकी दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में कॉर्बेट और प्रशासनिक अधिकारी जुटे हैं।
डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर पीएनजी पीजी कॉलेज परिसर में उतरा। इसके बाद वह आमडंडा में विश्व वानिकी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। वह दोपहर 12:15 बजे आमडंडा से गर्जिया मंदिर पहुंचें, जहां उन्होंने देवीदर्शन और पूजा की।
इसेक बाद वो दोपहर 1:20 बजे पीएनजी पीजी कॉलेज से देहरादून के लिए रवाना हुए। वहीं मुख्यमंत्री के साथ वन मंत्री हरक सिंह रावत भी रहें।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd