उरई। डीजल, पेट्रोल की कीमते आसमान छू रही है। आरक्षण व्यवस्था तार-तार हो रही है। पिछडे वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति खत्म कर दी गई हैं किसानों को बंधुआ मजदूर बनाया जा रहा है। इसके बाद भी सरकार किसी बात को सुनने समझने मानने के लिए तैयार नहीं है। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था महंगाई एवं आरक्षण समाप्त किए जाने के विरोध में सोमवार को जनअधिकार पार्टी एवं संकल्प मोर्चा पार्टी ने राष्ट्रपति को संबोधित 15 सूत्रीय पत्र सिटी मजिस्ट्रेट को सौपते हुए सरकार को सही दिशा निर्देशन दिलाने की मांग की।
जनअधिकार संकल्प मोर्चा पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेजते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था मंहगाई और देश में आरक्षण समाप्त किया जाये। प्रदेश में चारो तरफ पिछड़ो, दलितों, अल्पसंख्यको के ऊपर हत्या, लूट व आगजनी की घटनाये हो रही है। सरकार का प्रशासन पर नियंत्रण बिल्कुल समाप्त हो गया है। चारो तरफ त्राही मची हुइ है। डीजल, पेट्रोल की कीमते आसमान छू रही है। आरक्षण व्यवस्था तार तार हो रही है।
मेडीकल प्रवेश में आरक्षण व्यवस्था समाप्त कर दी गई है तथा पिछडे वर्ग के छात्रों की छात्रवृत्ति खत्म कर दी गई है। उक्त पार्टियों द्वारा निरंतर धरना प्रदर्शन किया गया इसके बाद प्रत्येक सोमवार को प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जा रहा हैं।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd