कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवती ने पिता से तंग आकर उसे जिंदा जला दिया। युवती अपने पिता को लेकर गंगा नदी के किनारे आई और फिर वहां पिता को जलाकर वहां से फरार हो गई। बाद में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया।
उसने बताया कि पिता उसे शारीरिक और मानसिक रूप से बहुत परेशान करता था। इसी से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। बता दें कि घटना उत्तर पोर्ट इलाके की है। मृतक पिता का नाम विश्वानाथ था। वे टेंगरा में रहते थे। मृतक पहले ही पत्नी से अलग हो गया था और बेटी पियाली संग रह रहा था।
पुलिस ने बताया कि रविवार की रात स्थानीय पुलिस ने चांदपाल जेट्टी के पास एक शव बरामद किया। शव पूरी तरह से झुलसा हुआ था। बाद में पुलिस ने उसकी शिनाख्त विश्वनाथ के रूप में की। उसके भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू हुई। इसके बाद सीसीटीवी फूटेज खंगाले गए।
उसमें देखा गया कि वहां संदिग्ध अवस्था में बेटी पियाली मौजूद है। इसके बाद उससे पूछताछ शुरू हुई। उसने बताया कि वे दोनों घाट पर बैठे थे। बाद में नशे में पिता विश्वनाथ वहीं सोने लगा। तभी उसके शरीर पर तेल छिड़क कर पियाली ने आग लगा दी।
पुलिस ने बताया कि पियाली ने जुर्म कबूल कर लिया है। पियाली ने बताया है कि पिता रोज उसकी पिटाई करता था और मानसिक रूप से परेशान करता था। हालांकि पुलिस आरोपों की जांच कर रही है। इसके लिए कई रिश्तेदारों आदि से भी पूछताछ हो रही है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd