असम। पश्चिम बंगाल और असम समेत देश के पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव की तारीखों की भी घोषणा की जा चुकी है। वहीं भाजपा ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए अपना घोषणापत्र जारी कर दिया है। भाजपा ने असम के लिए जारी अपने घोषणापत्र में 2 लाख युवाओं को सरकारी और 8 लाख युवाओं को निजी क्षेत्रों में नौकरी देने का वादा किया है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश के तहत एनआरसी को लागू करने का वादा भी किया है।
BJP national president JP Nadda releases party manifesto for #AssamAssemblyElections2021
— ANI (@ANI) March 23, 2021
Union Agriculture Minister Narendra Singh Tomar, Assam CM Sarbananda Sonowal and state Minister Himanta Biswa Sarma are also present. pic.twitter.com/AOXpkmXXbp
बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणापत्र जारी करते हुए कहा कि असम में फिर से भाजपा शासित सरकार बनने पर घुसपैठियों को बाहर करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश के मुताबिक एनआरसी लागू किया जाएगा। साथ ही राज्य में उद्योगों को बढ़ावा दिया जाएगा। जेपी नड्डा ने कहा कि 5 साल पहले असम में कई तरह की चुनौतियां थीं, जिनका सामना एनडीए की सरकार ने किया है। एनडीए ने समस्याओं का निराकरण कर के असम को विकास की ओर अग्रसर किया है।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd