हॉलीवुड। ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ फेम हॉलीवुड के मशहूर अभिनेता विन डीजल विदेशी फिल्म जगत के दिग्गज अभिनेता माने जाते हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इसी के साथ उन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान मजबूत की है। भारत में भी विन डीजल के पास अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है और उनकी फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस’ की सभी सीरीज ने भारत में अच्छी कमाई की थी। अब खबर है कि वे एक खास व्यक्ति के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। उनकी एंट्री आने वाली फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस की अगली सीरिज में होगी। इसके लिए विदेशी मीडिया में खबरें चल रही हैं और उनके फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं।
बता दें कि यह खास एंट्री किसी और की नहीं बल्कि उनके खुद के बेटे की होगी। विन डीजल का 10 साल का बेटा विन्सेंट सिंक्लेयर 'F9' से अपना फिल्म डेब्यू करेंगे। उसने 2019 में ही अपने सीन शूट कर लिए हैं। डीजल को अपने बेटे से काफी प्यार है और वे कई बार मीडिया के सामने भी उसके साथ नजर आते हैं।
बता दें कि विन्सेंट सिंक्लेयर विन डीजल और लंबे समय से उनकी गर्लफ्रेंड रहीं पालोमा जिमनेज के बेटे हैं। इसके अलावा उनके दो बच्चे और हैं, जिनका नाम हैनिया रिले और पॉलिने सिंक्लेयर हैं। 2015 में ‘F7’ के फ्लैशबैक सीन में छोटे डॉमिनिका का किरदार आखिरी बार एलेक्स एमसीगी द्वारा निभाया गया था।
Copyright @ 2020 All Right Reserved | Powred by Softfix Technologies OPC Pvt. Ltd