लखनऊ के के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम में खेलो इंडिया के तहत सांसद खेल महाकुंभ का उद्घाटन 25 नवंबर को हुआ था। इसका उद्घाटन राजनेता और सामाजिक कार्यकर्ता नीरज सिंह ने किया था। इस प्रतियोगिता में कुल 7 अलग अलग खेल खेलें जाएंगे जिसमें कुल 3000 बच्चों ने भाग लिया। आज से इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, कबड्डी और फुटबॉल खेलों की शुरुआत हो चुकी है।